गोरखपुर में निर्माणाधीन तीन महत्वपूर्ण सरकारी परियोजनाओं का मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास, राजकीय महिला शरणालय के नए भवन तथा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) एवं किशोर न्याय बोर्ड भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास का निर्माण 47.38 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसकी वर्तमान भौतिक प्रगति 7 प्रतिशत है। वहीं 8.05 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राजकीय महिला शरणालय का निर्माण 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके अलावा 14.87 करोड़ रुपये की लागत वाले राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) की 63 प्रतिशत प्रगति पाई गई।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्धारित समयसीमा में पूरा कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर: निर्माणाधीन महिला छात्रावास, शरणालय और किशोर गृह का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण
गोरखपुर में निर्माणाधीन तीन महत्वपूर्ण सरकारी परियोजनाओं का मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास, राजकीय महिल...
