खबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से है, जहां एक गर्भवती महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक संबंध बनाने और गर्भपात के लिए दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि वह करीब पांच महीने की गर्भवती है और उसके पास अपने आरोपों से जुड़े फोटो, लेन-देन और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं। पीड़िता थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों के कार्यालय तक न्याय की गुहार लगा रही है।
मामला मुंडेरवा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के मुताबिक, 26 जून 2024 को उसकी मुलाकात आशीष त्रिपाठी से हुई थी। आरोप है कि कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए गए। विरोध करने पर शादी का वादा किया जाता रहा।
महिला का आरोप है कि इस दौरान वह कई बार गर्भवती हुई और दवाओं के जरिए गर्भपात कराया गया। पीड़िता के मुताबिक, बाद में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उसे जेल भी भेजा गया। जेल से बाहर आने के बाद भी शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए जाने का आरोप महिला ने लगाया है।
पीड़िता का दावा है कि उसने न्यायालय में भी शिकायत दाखिल की थी, जिसके बाद उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया। अब महिला की शिकायत के मुताबिक, 11 जुलाई 2026 की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में उसकी गर्भावस्था की पुष्टि हुई।
महिला ने आरोप लगाया है कि 7 अगस्त को आशीष उसे सहजनवा स्थित एक होटल में ले गया, जहां गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया गया। इसके बाद 9 अगस्त को भी आवास पर पहुंचकर गर्भपात कराने का दबाव बनाने और दवा देने का आरोप लगाया गया है।
पीड़िता का कहना है कि उसके पास फोटो, लेन-देन और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं। महिला अब पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है।
बाइट-1 : श्यामकांत, एएसपी, बस्ती
वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत संज्ञान में आई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट-2 : पीड़िता
शादी का झांसा, गर्भपात का दबाव और पांच महीने की गर्भावस्था, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
खबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से है, जहां एक गर्भवती महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक संबंध बनाने और गर्भपात के लिए दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला क...

Advertisement

