शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र से बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां अंतिम संस्कार के बाद चिता की आग में मीट पकाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विरोध करने पर मृतक के बेटे के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पुलिस के मुताबिक, पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में वीरपाल के पिता का निधन हो गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने गांव के बाहर उनका अंतिम संस्कार किया और इसके बाद सभी लोग वापस लौट गए।
आरोप है कि रविवार शाम जब वीरपाल अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचा तो उसने अपनी पिता की चिता पर तीन लोगों को एक बर्तन में मीट पकाते देखा। वीरपाल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वीरपाल ने पुलिस को सूचना दी।
मामले में वीरपाल की तहरीर पर थाना पुवायां में धारा 301, 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए थे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामचरन और राजेन्द्र को भी देर रात गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी 21 सितंबर को नत्थापुर तिराहे से की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वहीं बैठकर शराब पी रहे थे और चिता की आग जलती देखकर उस पर मांस पकाने लगे।
सीओ पुवायां प्रवीण मलिक के मुताबिक, मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Byte :
सीओ पुवायां — प्रवीण मलिक
चिता की आग में मीट पकाने वाले तीन गिरफ्तार
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र से बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां अंतिम संस्कार के बाद चिता की आग में मीट पकाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप...

Advertisement

