बलिया में पवन सिंह और रवि किशन ने लगाए ठुमके, मंच से दिया बड़ा बयान
बलिया के नगरा क्षेत्र में आयोजित एक जन्मदिन समारोह में भोजपुरी सिनेमा और राजनीति का अनोखा संगम देखने को मिला। बिहार से बीजेपी कोटे से एमएलसी बनने के बाद पहली बार बलिया पहुंचे भो...

बलिया के नगरा क्षेत्र में आयोजित एक जन्मदिन समारोह में भोजपुरी सिनेमा और राजनीति का अनोखा संगम देखने को मिला। बिहार से बीजेपी कोटे से एमएलसी बनने के बाद पहली बार बलिया पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने कहा कि वह किसी भी पद पर पहुंच जाएं, लेकिन सबसे पहले एक कलाकार हैं। इस दौरान गोरखपुर से सांसद रवि किशन भी मंच पर मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मंच पर जमकर ठुमके लगाए और दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह से एक दिलचस्प चूक भी हुई, जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की जगह उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का नाम लेकर अभिवादन कर दिया।
Advertisement

