आकाश गुप्ता की मेहनत पहुंची राष्ट्रपति भवन तक
बस्ती की मिट्टी में पले एक युवा ने वो कर दिखाया, जिसकी गूंज अब गांव से निकलकर राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गई है। ऐतिहासिक मनोरमा नदी को बचाने का संकल्प लेकर बस्ती के युवा आकाश गुप्त...

बस्ती की मिट्टी में पले एक युवा ने वो कर दिखाया, जिसकी गूंज अब गांव से निकलकर राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गई है। ऐतिहासिक मनोरमा नदी को बचाने का संकल्प लेकर बस्ती के युवा आकाश गुप्ता ने साथियों के साथ चार महीने तक श्रमदान किया और करीब 400 मीटर नदी की सफाई की। जल संरक्षण की इस मुहिम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में सराहा और अब स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से आकाश गुप्ता को विशेष निमंत्रण मिला है।
Advertisement

