गोरखपुर से लेकर लखनऊ और बिहार तक करोड़ों रुपये की कथित ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि RC Trade के नाम पर लोगों को मोटे मुनाफे और गोल्ड कॉइन देने का लालच देकर करोड़ों रुपये जमा कराए गए। बदले में लोगों को चेक दिए गए, लेकिन अब पीड़ितों का आरोप है कि न पैसा मिल रहा है और न ही कंपनी का संचालक। कई लोग अपने जीवनभर की कमाई वापस पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
पीड़ितों का आरोप है कि RC Trade के नाम पर निवेश करने पर भारी मुनाफा और गोल्ड कॉइन देने का वादा किया गया। विश्वास जीतने के लिए लाखों रुपये के चेक भी दिए गए। लेकिन समय आने पर न चेक से भुगतान हुआ और न ही निवेश की रकम वापस मिली।
पीड़ितों का कहना है कि कंपनी से जुड़े चंदन सैनी पर करोड़ों रुपये लेकर फरार होने का आरोप है। उनका दावा है कि अब वह लोगों के संपर्क में नहीं है और शहर से बाहर छिपा हुआ है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
पीड़ितों के मुताबिक कई परिवार आर्थिक संकट में हैं। किसी ने अपनी जमा पूंजी लगाई तो किसी ने कर्ज लेकर निवेश किया। अब सभी लोग प्रशासन से कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं।
"मुनाफे का सपना, करोड़ों की ठगी का आरोप" चेक देकर गायब?
गोरखपुर से लेकर लखनऊ और बिहार तक करोड़ों रुपये की कथित ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि RC Trade के नाम पर लोगों को मोटे मुनाफे और गोल्ड कॉइन देने का लालच देकर करोड़ों...

