बलिया में दिनदहाड़े गोलीकांड! बैरिया के कोटवा मोड़ पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, बीएचयू रेफर
उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कोटवा मोड़ के पास एक युवक को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घाय...

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कोटवा मोड़ के पास एक युवक को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
Advertisement

