गोरखपुर में भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान विनोद राय ने 2027 के विधानसभा चुनाव को संगठन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूत संगठन और एक-एक वोट के लिए मेहनत करने का आह्वान किया।
गोरखपुर में भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का पहली बार आगमन हुआ, जहां गोरखपुर सीमा से लेकर क्षेत्रीय कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह तथा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय और विजय राजभर का भी सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में विनोद राय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है और सभी कार्यकर्ताओं को टीम भावना के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अब तक की सभी चुनावी सफलताओं का रिकॉर्ड तोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने गोरखपुर क्षेत्र की सभी 62 विधानसभा सीटों पर जीत का संकल्प लेने का आह्वान किया।
गोरखपुर में भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
गोरखपुर में भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया। इस...

