गोरखपुर में CISCE नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ है। स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज की मेजबानी में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के अलग-अलग जोन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन CISCE के ऑब्जर्वर रिचर्ड एलिस और विद्यालय के संस्थापक राजीव गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
गोरखपुर में शुक्रवार, 2 अक्टूबर से CISCE नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक-गोवा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार-झारखंड, तमिलनाडु-पांडिचेरी, केरल, ओडिशा समेत 18 से अधिक जोन की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
मैचों का आयोजन एनई रेलवे स्टेडियम और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के खेल परिसर में किया जा रहा है। अंडर-19 और अंडर-17 के मुकाबले एनई रेलवे स्टेडियम में, जबकि अंडर-14 के मैच DDU गोरखपुर विश्वविद्यालय में खेले जा रहे हैं।
पहले दिन सुबह के मुकाबलों में अंडर-19 में कर्नाटक-गोवा ने पश्चिम बंगाल को 64-15, उत्तर प्रदेश ने ओडिशा को 54-14 और बिहार-झारखंड ने उत्तराखंड को 43-16 से हराया।
वहीं अंडर-17 में आंध्र प्रदेश-तेलंगाना ने नॉर्थ-ईस्ट को 51-32, ओडिशा ने केरल को 48-31 और कर्नाटक-गोवा ने तमिलनाडु-पांडिचेरी को 47-33 से मात दी।
अंडर-14 में तमिलनाडु ने कर्नाटक-गोवा को 37-25, पश्चिम बंगाल ने नॉर्थ इंडिया को 36-30 और महाराष्ट्र ने बिहार-झारखंड को 31-10 से हराया।
प्रतियोगिता के मुकाबले बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत खेले जा रहे हैं। 3 अक्टूबर को लीग मुकाबलों के बाद प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे, जबकि 4 अक्टूबर को सेमीफाइनल, हार्डलाइन और खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
Byte – जय गुप्ता, डायरेक्टर:
खेल केवल जीत और हार का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, सहयोग और दृढ़ संकल्प की सीख देता है। राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का यह संगम खेल भावना और विविधता में एकता का प्रतीक है।
गोरखपुर में CISCE नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज
गोरखपुर में CISCE नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ है। स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज की मेजबानी में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के अलग-अलग जोन की ट...

Advertisement

